बड़ी खबर:- श्री लंका की आर्थिक हालत लगातार हो रही खराब,महंगाई चरम पर,लोग पलायन को मजबूर

Spread the love

श्रीलंका की आर्थिक हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रीलंका में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है,यही कारण है कि श्रीलंका के लोग भुखमरी और महंगाई से बचने के लिए भारत का रुख कर रहे हैं।
श्रीलंका से आए लोगों का कहना है कि ‘श्रीलंका में चावल 500 श्रीलंकाई रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है, 790 रुपये में 400 ग्राम दूध पाउडर प्राप्त हो रहा है। एक किलो चीनी की कीमत 290रुपये तक हो गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यही स्थिति रही तो 1989 के सिविल वॉर जैसे हालात बन सकते है।
वही चीन समेत कई देशों के कर्ज में डूबा श्रीलंका दिवालिया घोषित हो सकता है।जनवरी में श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार 70 प्रतिशत कम होकर 2.36 अरब डॉलर रह गया है, वहीं श्रीलंका को अगले 12 महीनों में 7.3 अरब डॉलर (लगभग 54,000 करोड़ रुपये) का घरेलू एवं विदेशी कर्ज चुकाना है।
श्रीलंका की हालत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पेपर न छाप पाने की स्थिति में श्रीलंका ने अपने यहां परीक्षाओं को रद्द कर दिया है।
संकट की घड़ी में भारत ने श्रीलंका को 90 करोड़ डॉलर से अधिक का कर्ज देने का ऐलान किया है। इससे देश को विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने और खाद्य आयात में सहायता प्राप्त होगी।


Spread the love