बड़ी खबर:- JNU मे एक बार फिर आमने सामने आए ABVP और लेफ्ट, मारपीट मे कई छात्र घायल,FIR दर्ज

Spread the love

दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्‍वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और वामपंथी छात्रों के बीच एक बार फिर टकराव हो गया है। रविवार रात दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई छात्र घायल हो गए हैं। मारपीट की इस घटना के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मारपीट में करीब 12 छात्रों के घायल हो जाने की खबर है। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि रामनवमी पर दोपहर 3.30 बजे छात्रों ने पूजा और हवन रखा था। लेफ्ट विंग वालों ने वहां पहुंचकर पूजा नहीं करने दी, बाद में खाने पर विवाद की बात करने लगे।
बताया जा रहा है कि JNU के कावेरी हॉस्टल में रामनवमी और इफ्तार पार्टी एकसाथ थी। इफ्तार पार्टी में नॉनवेज भी रखा गया था। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। एक गुट का कहना था कि पूजन के दिन नॉनवेज को मेन्यू में नहीं रखना चाहिए।इसके बाद दोनो पक्षो में हाथापाई शुरू हो गई।


Spread the love