बड़ी खबर:- श्रीलंका में और गहराया आर्थिक संकट, राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा

Spread the love

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था बहुत बुरे दौर से गुजर रही है। महंगाई चरम पर पहुंचने की वजह से आम जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है,जिसके बाद देश की जनता सड़कों पर उतर गई है और राजधानी समेत पूरे देश में हिंसा और हंगामे का दौर चल रहा है। हालात को बेकाबू होते देख श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने शुक्रवार की देर रात आपातकाल की घोषणा कर दी है।पूरे देश में कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। मालूम हो कि शुक्रवार को कोलंबो में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर के बाहर कर्फ्यू तोड़कर विरोध-प्रदर्शन किया। नाराज लोग राष्ट्रपति से पद छोड़ने की अपील कर रहे हैं। आम लोगों को लगता है आर्थिक बदहाली के लिए मौजूदा सरकार की नीतियां ही जिम्मेदार है।


Spread the love