महंगाई:- घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढोत्तरी,जानें कितने ₹ महंगा हुआ सिलेंडर

Spread the love

रूस और यूक्रेन युद्ध का असर अब घरेलू स्तर पर भी दिखने लगा है।दोनो देशों के मध्य चल रहे युद्ध की वजह से कच्चे तेल के दाम में बढोत्तरी के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए है।इससे पहले कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में भी 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया था।
14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 50 रुपये महंगा हो गया है।मालूम हो कि अक्टूबर 2021 के बाद से अब पहली बार एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े हैं।


Spread the love