मैनपुरी में डिंपल ने मारी बाजी, रामपुर में हारे सपा प्रत्याशी 

Spread the love

उपचुनाव: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट सहित 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों में हुए उपचुनाव के नतीजे आने लगे हैं। मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण हुए उपचुनाव में डिंपल यादव ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। वहीं, सबसे बड़ा उलटफेर आजम खान के गढ़ रामपुर में देखने को मिला है। इस बीच बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की विधानसभी सीटों पर भी नतीजे आ रहे हैं। 
 
आजम के गढ़ रामपुर में सपा की हार
सपा नेता आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा ने सेंध लगा दी है। भाजपा प्रत्याशी आकश सक्सेना ने सपा के आमिस रजा को 43702 वोटों से हरा दिया है।
 
रामपुर में 33 वें राउंड के बाद
 
भाजपा- आकाश कुमार सकसेना-80964
 
सपा – आसिम राजा – 47262
इन सीटों पर भाजपा पीछे
मैनपुरी लोकसभा सीट समेत पांच राज्यों की 4 विधानसभा सीटों के उपचुनाव नतीजों में भाजपा पिछड़ती दिख रही है। हालांकि, आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा उम्मीदवार आकश सक्सेना ने सेंध लगा दी है। बिहार में भी विधानसभा सीट कुढ़नी में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर तो सपा की डिंपल यादव ढाई लाख वोटों से आगे है। वहीं, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मनोज मंडावी 21171 वोटों से चुनाव जीत चुकी हैं और राजस्थान के सरदारशहर में कांग्रेस आगे चल रही है तो ओडिशा के पदमपुर में बीजद बड़े अंतर से जीत रही है। 

Spread the love