बड़ी खबर:- भाजपा को झटका दे सपा मे शामिल हुए मयंक जोशी,भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे है मयंक

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने इस बारे में जानकारी दी है। बता दें कि हाल ही में उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की थी,जिसके बाद उनके सपा मे जाने की अटकलें लगाई जा रही थी।आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. इनके आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा.”


Spread the love