90 समुद्री मील दूर नहीं हैं, बल्कि हम 90 समुद्री मील करीब है हम, भारत और इंडोनेशिया संबंधो को लेकर भारतीयों से पीएम मोदी ने कही ये बात

Spread the love

बाली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाली में भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंधों को लेकर कहा कि हम 90 समुद्री मील दूर नहीं हैं, बल्कि हम 90 समुद्री मील करीब हैं। उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और इंडोनेशिया का साथ सिर्फ सुख का नहीं है। हम सुख-दुख में एक साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब 2018 में इंडोनेशिया में भीषण भूकंप आया था, तो हमने आपरेशन समुद्र मैत्री शुरू किया था। उन्होंने कहा, ‘तब मैंने कहा था कि भारत और इंडोनेशिया में 90 नाटिकल मील का फैसला भले ही हो, लेकिन हम 90 नाटिकल मील दूर नहीं हैं, बल्कि हम 90 नाटिकल मील करीब हैं।’

बता दें करीब 1.8 किलोमीटर को एक नाटिकल माइल कहा जाता है। इसका उपयोग समुद्री दूरी को मापने में किया जाता है। समुद्री दूरी को नाटिकल माइल्स के जरिए ही मापा जाता है।

बाली आकर अलग एहसास होता- मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि बाली आने के बाद एक अलग ही एहसास होता है। मोदी ने कहा, ‘बाली आने के बाद हर भारतीय को एक अलग ही अनुभूति होती है, और मैं भी वही एहसास महसूस कर रहा हूं।’ उन्होंने कहा कि 2014 के पहले और 2014 के बाद, भारत में बहुत बड़ा फर्क स्पीड और स्केल है। उन्होंने कहा कि आज भारत अभूतपूर्व गति और अप्रत्याशित स्केल पर काम कर रहा है।

 

 


Spread the love