Breaking News :

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने ऑनलाइन फर्जी हेलिकॉप्टर आरक्षण प्रमाण पत्र के साथ तीर्थयात्रियों को ठगने वाली किसी भी एजेंसी पर जीरो टॉलरेंस नीति स्पष्ट की

Blog
 Image

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को ठगी से बचाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ा अभियान चलाते हुए साइबर अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसा है। हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ने एसटीएफ 10 फर्जी वेबसाइटों को बंद करा दिया है, जबकि 180 से अधिक संदिग्ध लिंक भी ब्लॉक किए गए हैं।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर ठग चारधाम यात्रा, खासकर केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए लोगों को निशाना बना रहे थे। ये ठग आकर्षक ऑफर और तुरंत बुकिंग का लालच देकर श्रद्धालुओं से पैसे ठग लेते थे। इस खतरे को देखते हुए एसटीएफ ने विशेष सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं एक्शन टीम का गठन किया है, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार नजर रख रही है। टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 52 संदिग्ध मोबाइल नंबरों को बंद कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जबकि 27 मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों के अनुसार, चारधाम यात्रा के सीजन में साइबर ठग सक्रिय हो जाते हैं और श्रद्धालुओं की आस्था का फायदा उठाकर उन्हें ठगने की कोशिश करते हैं। इसलिए इस बार पहले से ही सख्ती बरतते हुए बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और भरोसेमंद व्यवस्था मिल सके। एसटीएफ ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे हेलिकॉप्टर टिकट की बुकिंग केवल अधिकृत बेवसाइट  https://heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही करें। किसी भी अनजान लिंक, वेबसाइट या सोशल मीडिया विज्ञापन पर भरोसा न करें। यदि किसी के साथ ठगी होती है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं एसटीएफ ने साफ किया है कि यात्रा के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा दोनों बनी रहे।