उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर फंसा! पुलिस दे रही धक्का

Spread the love

जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय रुद्रपुर में 18 दिसंबर को युवा सिख सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए थे, इस दौरान सीएम धामी के हेलीकॉप्टर का टायर पुलिस लाइन में बने अस्थाई हेलीपेड पर फंस गया था। अब इसका वीडियो सामने आया है। जिसमे पुलिस कर्मी हेलीकॉप्टर को धक्का लगाते हुए दिखे जा रहे हैं। जमीन में नमी के चलते ऐसा होना बताया जा रहा है। हालांकि कुछ मिनट के बाद हेलीकॉप्टर को धक्का लगाकर नमी वाली जगह से अलग किया गया।


Spread the love