दिल्ली में 10 रुपए की सिगरेट के लिए एक नाबालिग की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार यहां रामजस स्कूल के पास एक शव मिला था, जिसके पेट पर चाकू से गोदने के निशान थे। शव की पहचान आनंद पर्वत के रहने वाले विजय के तौर पर हुई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नाबालिग ने आरोपियों को सिगरेट के लिए पैसे नहीं दिए थे।
इसी बात पर नोकझोंक हुई, जिसके बाद यह घटना हो गई। आरोपियों की पहचान प्रवीन (20), जतिन (24), अजय (23) और सोनू (20) के तौर पर हुई है। सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।