भाजपा पूर्व विधायक संगीत सोम का विवादित बयान, अखिलेश यादव पर कसा तंज

Spread the love

सरधना कस्बे में गुरुवार को वाट्सऐप पर भाजपा पूर्व विधायक संगीत सोम का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश मिनी पाकिस्तान बनने जा रहा है। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसा कि जिन्नावादी सोच छोड़कर तुष्टिकरण की राजनीति बंद कीजिए।

अखिलेश यादव पर कसा तंज
वॉट्सऐप पर मंडल सरधना देहात बीजेपी ग्रुप पर पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम का एक मिनट 44 सेकेंड का वीडियाे वायरल हुआ। वीडियो में उन्होंने कहा कि यह मुद्दा पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। अलग-अलग लोग और खास तौर से अखिलेश यादव व उनके कार्यकर्ता पूरे उत्तर प्रदेश व देश में जातियों का माहौल बनाने की काेशिश कर रहे हैं। पूरे प्रदेश व हिन्दुस्तान को जातियों के हिसाब से बांटना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समझ नहीं आ रहा कि यह जिन्नावादी सोच के साथ प्रदेश में क्यों आ रहे हैं। अभी तक इन लोगों ने पाकिस्तान नहीं देखा है। वहां की स्थिति देख रहे है, आए दिन खराब हो रही है। लोग वहां भुखमरी से मर रहे हैं।

पश्चिम उत्तर प्रदेश की स्थिति समझकर देखिए
संगीत सोम कहते हैं कि क्या अखिलेश यादव व उनके कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में यही स्थिति बनाना चाहते हैं। आज पश्चिम उत्तर प्रदेश की स्थिति समझकर देखिए। जिस तरह से उत्तर प्रदेश व पश्चिम उत्तर प्रदेश की जनसंख्या बढ़ती जा रही है। आज पश्चिम उत्तर प्रदेश एक तरह से मिनी पाकिस्तान बनने जा रहा है।

मिनी पाकिस्तान बनने जा रहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश
संगीत सोम ने सभी पार्टी के लोगों से कहा कि वह इस बात पर ध्यान दें कि बढ़ती हुई आबादी को कैसे रोका जाए। अखिलेश यादव व उनके कार्यकर्ता जिन्नावादी सोच छोड़कर तुष्टीकरण की राजनीति बंद करें। नहीं तो उत्तर प्रदेश में आपका बहुत बुरा हाल होने जा रहा है। लोगों से अपील कि जनसंख्या पर विशेष ध्यान दीजिए। जनसंख्या वृद्धि उत्तर प्रदेश व हिन्दुस्तान के लिए बहुत बड़ा कलंक होने जा रहा है और पश्चिम उत्तर प्रदेश मिनी पाकिस्तान बनने जा रहा है।


Spread the love