निक्की और साहिल की शादी में शामिल थे केवल 2 लोग, मंदिर में शादी कराने वाले पुजारी ने किया खुलासा

Spread the love

दिल्ली: निक्की हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही हैं वैसे-वैसे पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी हाथ लग रही हैं। शनिवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि साहिल और निक्की ने पिछले के एक मंदिर में शादी रचा ली थी, लेकिन इस शादी से साहिल का परिवार नाखुश था। निक्की और साहिल की शादी की जानकारी की पुष्टि दिल्ली पुलिस के साथ-साथ पुजारी ने भी की है। पुजारी विपिन जैन ने बताया कि दोनों की शादी ग्रेटर नोएडा के मंदिर से हुई थी। इस शादी में महज 2 लोग शामिल हुए थे।

 

शादी से नाखुश था साहिल का परिवार
आरोपी साहिल और निक्की ने पिछले साल अक्टूबर, 2020 में नोएडा के एक मंदिर में शादी रचाई थी, लेकिन उनकी इस शादी से साहिल का परिवार नाखुश था। साहिल के परिवार ने दिसंबर, 2022 में उसकी शादी तय कर दी और लड़की के परिवार से इस बात को छुपाया था कि साहिल ने निक्की से पहले ही शादी कर ली थी।

 

 

 


Spread the love