मणिपुर हिंसा पर पूर्व सेनाध्यक्ष ने किया ट्वीट, केंद्र से की मामले में तुरंत दखल देने की मांग

Spread the love

मणिपुर I भारतीय सेना के पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक ने मणिपुर की स्थिति पर तत्काल ध्यान देने का आग्रह किया है। आपको बता दें कि 3 मई से मणिपुर में मेतेई और कुकी दो जनजातियों के बीच जातीय संघर्ष चल रहा है। इस आपसी संघर्ष के कारण मणिपुर में हिंसा भड़क गई है और स्थिति गंभीर है। मणिपुर के तात्कालिक हालातों के मद्देनजर जनरल मलिक ने मणिपुर के एक रिटायर्ड वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के एक ट्वीट का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह को ट्विटर पर टैग करते हुए ‘हाई लेवल पर इस मामले पर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।

आपको बता दें कि जनरल मलिक से पहले इंफाल के रहने वाले रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एल निशिकांत सिंह ने ट्वीट किया था कि मैं साधारण जीवन जीने वाला मणिपुर का एक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट हूं। लेकिन मणिपुर अब स्टेटलेस हो गया है। लीबिया, लेबनान, नाइजीरिया, सीरिया, आदि की तरह किसी का भी जीवन और संपत्ति किसी के भी द्वारा कभी भी नष्ट किया जा रहा है। ये मणिपुर लग ही नहीं रहा। क्या कोई सुन रहा है?

https://twitter.com/VeteranLNSingh/status/1669160518219882496?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1669160518219882496%7Ctwgr%5Ebfec69557a86a47d4dbad137ec2b40cd096b46f0%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.newsroompost.com%2Findia%2Fformer-army-chief-tweeted-on-manipur-violence-demanding-immediate-intervention-from-the-center%2F895004.html

 

लेफ्टिनेंट जनरल के इस ट्वीट को जनरल मलिक ने रीट्वीट करते हुए लिखा कि मणिपुर के एक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट का असाधारण दुखद कॉल। मणिपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर तत्काल प्रभाव से उच्चस्तरीय ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको बता दें कि मोदी सरकार ने मणिपुर में हिंसा को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया है। अनुच्छेद 355 के तहत मणिपुर की कानून और व्यवस्था भी अपने हाथ में ले रखी है। मणिपुर में 20 तारीख तक इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं। मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच संघर्ष हो रहा है। जिसकी वजह से यहां हिंसा हो रही है। मणिपुर में दोनों समुदायों के बीच हिंसा का पुराना इतिहास है।


Spread the love