हरिद्वार ज्वैलरी शोरूम डकैती कांड: हरियाणा से चौथा आरोपी गिरफ्तार! एक का हो चुका एनकाउंटर

Spread the love

हरिद्वार ज्वैलरी शोरूम डकैती कांड का एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है. इस तरह अब तक चार आरोपी डकैत पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है। एक आरोपी का एनकाउंटर हो चुका है। हरिद्वार पुलिस ने डकैती के आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया। उसके पास से कुछ नकदी बरामद हुई है।

श्री बालाजी ज्वैलर्स शोरूम में दिनदहाड़े डकैती डालने की घटना के बाद फरार चल रहे एक अन्य डकैत को हरिद्वार पुलिस की टीम यमुनानगर हरियाणा से दबोच कर ले आई है। उसके कब्जे से 13.5 हजार रुपए की नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि घटना के बाद डकैत को 50 हजार रुपए मिले थे. बाकी हिस्सा बंटवारे के बाद मिलना था। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर रुड़की कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट और उपनिरीक्षक रंजीत तोमर की टीम ने डकैत अमन कंबोज निवासी गांव पिंडी जिला फिरोजपुर पंजाब को यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार किया है. रंजीत तोमर ज्वैलरी शोरूम डकैती कांड के बाद से फरार था और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। बताते चलें कि बीते 1 सितंबर को मध्य हरिद्वार स्थित श्री बालाजी ज्वैलर्स शोरूम में बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया था। कई राज्यों में खोजबीन करने के बाद पुलिस ने तीन दिन पहले एक डकैत को मुठभेड़ में मार गिराया था। दो अन्य डकैतों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर रुड़की कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में एक टीम ने डकैत अमन कंबोज निवासी गांव पिंडी जिला फिरोजपुर पंजाब को यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि घटना के बाद डकैत को 50 हजार रुपए मिले थे। बाकी हिस्सा बंटवारे के बाद मिलना था. इस रकम में से ही उसने 25 हजार रुपए का नया मोबाइल भी खरीदा था। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि फरार एक अन्य बदमाश की तलाश भी चल रही है। बहुत जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Spread the love