नशे के खिलाफ पुलिस के टाईट हुआ शिकंजा, 125.50 स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

Spread the love

नशे के खिलाफ किच्छा पुलिस को सफलता हाथ लगी है। थाना पुलिस ने 125.50 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की कल देर रात्रि में दरऊ रोड में गश्त कर रही थी। तभी सड़क में बाइक सवार संदिग्ध घूमता हुआ मिला। शक होने पर टीम द्वारा जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास 125.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजीम उर्फ बबलू निवासी मौहल्ला अफसारियान थाना मीरगंज जिला बरेली UP बताया। आरोपी ने बताया की वह बरामद स्मैक को तस्लीम चाचा निवासी चंद्रपुर सनिया थाना सीबी गंज बरेली से खरीदकर लाया था। जिसे वह टेंपो चालक सलीम निवासी बदनपुरी खजूरिया को देने आया था। चालक  दरऊ किच्छा क्षेत्र में टेंपो चलाता है। आरोपी ने बताया कि वह तीन साल से स्मैक का धंधा कर रहा है। 2021 में स्मैक की तस्करी करने के मामले में मीरगंज थाने से जेल जा चुका है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


Spread the love