बिग ब्रेकिंगः संयुक्त किसान मोर्चा का ‘भारत बंद’ का ऐलान! जारी किए दिशा-निर्देश

Spread the love

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा ने केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर आगामी 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया है। भारत बंद के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने इसके लिए दिशा निर्देश जारी की है। 16 फरवरी को भारत सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। टाइमिंग के हिसाब से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक हजारों किसान देशभर की प्रमुख सड़कों पर चार घंटे के लिए चक्का करेंगे। भारत बंद उस समय किया जा रहा है, जब पंजाब से मार्च कर रहे किसानों को हरियाणा के बार्डर पर ही रोक दिया गया है। भारत बंद इसलिए बुलाया गया है ताकि केंद्र सरकार पर मांगों को लेकर कुछ दवाब बनाया जा सके। खबरों के मुताबिक पंजाब में विरोध के दौरान कई नेशनल हाइवे चार घंटे के लिए बंद रहेंगे। दरअसल, लुधियाना में बैठक के समय बीकेयू लाखोवाल के महासचिव हरिंदर सिंह लाखोवाल ने भारत बंद की घोषणा की।


Spread the love