बड़ी खबरः पीएम मोदी पर टिप्पणी का मामला! विदेश मंत्रालय के सामने पेश हुए मालदीव के हाई कमिश्नर, देनी पड़ी सफाई

Spread the love

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी करना मालदीव के मंत्रियों को लगातार भारी पड़ रहा है। टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर मालदीव को बहिष्कार करने की मुहिम छिड़ गई है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर क्रिकेट स्टार्स तक में मालदीव का बहिष्कार करने की अपील करते हुए लक्ष्य द्वीप जाने का अनुरोध जनता से किया है। इस मामले में टिप्पणी करने वाले तीनों मंत्रियों पर गाज मालदीव सरकार गिरा चुकी है। इसी बीच भारत सरकार ने मालदीव के हाई कमिश्नर को तलब किया। भारत सरकार के तलब किए जाने के बाद मालदीव की हाई कमिश्नर इब्राहिम साहिब भारतीय विदेश मंत्रालय पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के समक्ष विवादित टिप्पणी मामले में अपना पक्ष रखने के बाद वो रवाना हो गए है।गौरतलब है कि मालदीव के नेताओं द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी चिंता व्यक्त की थी। बता दें कि मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी पर ऐतराज जताते हुए भारत सरकार ने मामले को मालदीव सरकार के समक्ष उठाया था और कार्रवाई की मांग की थी। भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर आपत्ति व्यक्त की थी।


Spread the love