भविष्यवाणी:- जानिए आपके मूलांक से आपके आज के दिन के बारे में

Spread the love

मूलांक- 1
आज आप सामाजिक विचारधारा के लोगों के साथ भेंट मुलाकात करेंगे। पिछली समस्याओं से आगे निकल सकते हैं। आप अपने काम को आनन्द, उत्साह व जोश से निपटाएंगे। परेशान लोगों की मदद करेंगे।
मूलांक-2
व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है। संतान की शिक्षा व करियर पर धन खर्च हो सकता है। व्यापार व कारोबार से जुड़ी हुई परेशानी या समस्या समाप्त हो सकती है। आपको अधिक मात्रा में लाभ हो सकता है। आर्थिक रूप से आप संपन्न रहेंगे।
मूलांक-3
आज के दिन आप कोई भी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे। कुछ नए कार्यों की प्रेरणा आपको प्राप्त हो सकती है। आपके सहकर्मी नरमी से पेश आएंगे, परंतु घर में पति-पत्नी या परिवार में झगड़े की स्थिति बन सकती है।
मूलांक- 4
आज आपकी व्यापारिक परेशानी बढ़ सकती है, जिसमें आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। दोपहर के बाद का समय खास रह सकता है, जो आपके मन को खुशियां प्रदान करेगा। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो सावधान रहें।
मूलांक- 5
जीवनसाथी से चला आ रहा मनमुटाव समाप्त होगा। सकारात्मक सोच, परिश्रम और मेहनत रंग लाएगी। जो भी कार्य आज आप शुरूआत करेंगे पूर्ण होने की संभावना है। परिवार में भौतिक आवश्यकताएं पूर्ण न होने पर कलह हो सकता है।
मूलांक-6
मानसिक रूप से आप असंतुष्ट रह सकते हैं। ज्यादा समय कोर्ट कचहरी या अस्पताल में व्यतीत करेंगे। समाज में यश की प्राप्ति होगी। शत्रु पक्ष से आप चिंतित रह सकते हैं। शाम तक शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
मूलांक-7
आपके ऊपर कार्य का भार अधिक रहेगा। किसी मित्र की मदद से आप अपना कार्य पूर्ण कर लेंगे। व्यापार व नए कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। मन में धार्मिक उत्साह व जोश रहेगा।
मूलांक-8
आज का दिन सफलतादायक और आरामदायक व्यतीत होगा। आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गलत लोगों की संगत में आ सकते हैं, जिससे आपके मन पर भी गलत असर पड़ेगा।
मूलांक -9
व्यापार व कामकाज को लेकर आप यात्राएं करेंगे। करियर में नई संभावनाओं को तलाशने के लिये यात्रा करेंगे, साथ ही धार्मिक स्थान पर घूमने-फिरने का भी कार्यक्रम बना सकते हैं।


Spread the love