भविष्यवाणी:- जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन,क्या कहता है आपका मूलांक आपके दिन के बारे में

Spread the love

मूलांक 1- यह समय है नई शुरुआत का, तो जहां भी हो सके नए कनेक्शंस बनाये। व्यक्तित्व में परिवर्तन की भी संभावना है।
मूलांक 2- शांत रह कर आप आज पूरा का लाभ उठा सकते है। आपके अंदर का बढ़ा हुआ आत्मविश्वास सफलता दिलाएगा। प्रियजनों का साथ सभी समस्याओं को दूर करने में सक्षम है।
मूलांक 3- अपनी समझदारी से आपको भविष्य में धोखाधड़ी या ठगी से बचने में मदद मिलेगी। आप अपने उद्देश्य के बारे में अच्छे से जानते हैं और आपको पता हैं कि इसके लिए कड़ी मेहनत विकल्प नहीं बल्कि ज़रूरत हैं।
मूलांक 4- यह पल आपके लिए समृद्धि भरे हैं क्योंकि आप आर्थिक लाभ और अपने दोस्तों के साथ का मज़ा ले रहे हैं। अपने घर के मामलों को नजरअंदाज न करें।
मूलांक 5- आज का यह दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली सिद्ध होने वाला है। परिश्रम के कुछ अतिरिक्त घंटे आपको धन और प्रसिद्धि दिलाएंगे। आपको जो मिल रहा है आप सच में इसके लायक हैं।
मूलांक 6- अगर आप अनसुना या नाकाबिल अनुभव कर रहे हैं तो शांत रहें। आपकी मेहनत को नोटिस किया जा रहा है। जहां आपका काम संतुलित है वहीं व्यक्तिगत जीवन जटिल हो सकता है।
मूलांक 7- आज आप आशावाद और सकारात्मकता से भरे हुए हैं। उम्मीद और आत्मविश्वास के बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता और इस समय आपके पास दोनों ही हैं, बस एक नई शुरुआत करें।
मूलांक 8- आप आध्यात्मिक दिशा की तरफ आकर्षित हो रहे हैं इसलिए अपने उत्तरों के लिए सलाहकारों या शिक्षकों के साथ सोच समझ कर बातचीत करें। अपने विचारों को संगठिक करने का सही समय आ गया है।
मूलांक 9- आज अनुचित जोखिम न लें क्योंकि इसके लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। नई परियोजनाओं या संबंधों की शुरुआत हो सकती है। खुद पर भरोसा करना सीख लें।


Spread the love