भविष्यवाणी:-जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन,क्या कहता है आपका मूलांक आपके आज के दिन के बारे में

Spread the love

मूलांक 1
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आपकी मुलाकात ऐसे लोगों से होगी, जो आपको भविष्य में काफी फायदा पहुंचेगा। कामकाज को लेकर यात्राएं होंगी। कामकाज में लापरवाही न बरतें।
मूलांक 2
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला रहेगा। हानि होने का योग बन रहा है। चोट लगने की सम्भावना है। काम को लेकर आपके आत्मविश्वास में इजाफा रहेगा।
मूलांक 3
कामकाज के लिए दिन शानदार रहेगा। समय बहुत सोच-समझकर फैसला लेने का है। आप कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले किसी नजदीकी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। बच्चों के प्रति आपकी चिंताएं कम होंगी ।
मूलांक 4
नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको व्यापार के अलावा वैज्ञानिक क्षेत्र में भी रुचि बढ़ेंगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग है। अपने बॉस को खुश रखने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।
मूलांक 5
आपका दिन शानदार रूप से बीतेगा। कामकाज में तरक्की मिलने का योग है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। खुशहाली का समय है। कार्यों की प्रशंसा होगी। जमीन जायदाद सम्बन्धी समस्या तंग कर सकती है।
मूलांक 6
कोई अच्छा सौदा होने से दिन बहुत ही बढ़िया बीतेगा। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। आप उन्हें खुश कर पाएंगे। लोग आपकी राय मान लेंगे। बच्चों की तरफ से आपको खुशियां मिलेंगी।
मूलांक 7
दिन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए सावधानी से काम लेना होगा। कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। बीमारी उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।
मूलांक 8
आज रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधरेंगे। आज के दिन कोई अनैतिक कार्य न करें अन्यथा बदनामी होगी। यात्राओं का योग है। इस समय नया सीखने में व्यस्त रहेंगे। घर में कोई मांगलिक अवसर सम्पन्न हो सकता है।
मूलांक 9
आज के दिन आप क्रय–विक्रय कर सकते हैं। आप अपने मान-सम्मान को बरकरार रखेंगे। दिन मिला-जुला रहेगा। अच्छा–बुरा दोनों का अनुभव करेंगे। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें।


Spread the love