भविष्यवाणी:- जानिए क्या कहता है आपका मूलांक आपके आज के दिन के बारे मे

Spread the love

मूलांक 1- आज का दिन तरक्की का दिन हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपको अपने कार्य में अवश्य ही सफलता मिलेगी। किसी भी तरह के विवाद को सुलझाने के लिए समय सही है।
मूलांक 2- अवैध गतिविधियों से दूर रहें। धन-संपत्ति और प्रेम-संबंधों में बहुत अधिक स्वतंत्रता न लें। नए कार्यों को आयाम दें। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।
मूलांक 3- आज आप सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आप प्यार, व्यापार और घरेलू जीवन में भी जोखिम उठाने के लिए तैयार रहेंगे। इससे आप ऑफिस या घर बदल सकते हैं। व्यापार में परिवर्तन हो सकता है।
मूलांक 4- आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। परिवार का स्नेह मिलेगा। जीवन में कोई अच्छा पद प्राप्त होगा। वाहन खरीद सकते हैं। नए कारोबार से लाभ मिलेगा या पुराना कर्ज वसूल होगा।
मूलांक 5- जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। लेकिन आप सभी समस्याओं का डटकर सामना करेंगे और उनका समाधान भी करेंगे। मुश्किल हालात में हिम्मत नहीं छोड़ेंगे।
मूलांक 6- आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। साथ ही आपको अपनी अनैतिक इच्छा को भी समाप्त कर देना चाहिए। अपने दिमाग पर नियंत्रण रखें। समय खराब है। विरोधियों का आज दबदबा रहेगा।
मूलांक 7- आज मन को शांत रखें और शेयर, निवेश में ज्यादा पैसा न लगाएं अन्यथा नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
मूलांक 8- परिवार के लोग आपका साथ देंगे। चारों तरफ खुशियां छा जाएंगी। आप कपड़े, उपहार, आभूषण आदि की खरीदारी में व्यस्त हो सकते हैं। जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा करें, उनका आशीर्वाद लें, आज का दिन बेहतर रहेगा।
मूलांक 9- सरकारी नौकरी में रुकावटें आएंगी। चोट लग सकती है। जोखिम भरे कार्यों से बचें। कला और संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्यावसायिक गतिविधियों से आपको निश्चित रूप से लाभ होगा।


Spread the love