उत्तराखण्डः पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी का हाल जानने दिल्ली के अस्पताल पहुंचे सीएम धामी! डॉक्टरों से की बात

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट की। उन्होंने उनकी कुशलक्षेम पूछी और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बता दें स्वास्थ्य खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर श्री कोश्यारी का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


Spread the love