उत्तराखण्डः केजरीवाल को जमानत मिलने पर जताई खुशी! मसूरी में इंडिया गठनबंधन के कार्यकर्ताओं मनाया जश्न, भाजपा सरकार पर बोला हमला

Spread the love

मसूरी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर मसूरी मे इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने आप के जिला प्रवक्ता प्रकाश राणा के नेतृत्व मे पिक्चर पैलेस चौक पर आतिशबाजी की। आप प्रवक्ता राणा और कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी है। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है और अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने से पार्टी के चुनाव कैंपेन को धार मिलेगी। कहा कि आप पंजाब में सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। वहीं दिल्ली में कांग्रेस और हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनावी मैदान में है। उन्होने कहा कि कोर्ट के फ़ैसले से सत्य की जीत हुई है। लोकतंत्र और संविधान की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि इस देश में तानाशाही की सरकार है। भाजपा सरकार लोकतंत्र को ख़त्म करने का कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और सविधान को बचाने का यह ये आख़िरी मौक़ा है वोट की ताकत से देश को बचाया जा सकता है।


Spread the love