उत्तराखण्डः वक्फ बोर्ड की परिसंपत्तियों से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे! अध्यक्ष शादाब शम्स ने कही बड़ी बात

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने प्रदेश में वक्फ बोर्ड की परिसंपत्तियों से अवैध कब्जों को हटाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में करीब 5000 अचल संपत्तियां हैं, लेकिन जब उत्तराखंड अलग राज्य बना था, उस दौरान कितनी संपत्ति उत्तराखंड के हिस्से आई थी, उसका रिकॉर्ड गायब है। उन्होंने कहा कि हम अपनी चिन्हित संपत्तियों पर से अवैध कब्जा को हटाने का काम कर रहे हैं। कई जगह पर कानूनी प्रक्रिया भी चल रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए दान में दी गई जमीनों पर लोगों ने कब्जा कर रिसॉर्ट बना दिए। रुड़की स्थित पिरान कलियर की भूमि पर लोगों ने कब्जा कर लिया। वक्फ बोर्ड का काम है कि जो लोग दान करते हैं, उसका इस्तेमाल गरीबों और बेसहारा लोगों के उत्थान में किया जाए, लेकिन ऐसा होता आज तक दिखाई नहीं दे रहा है।


Spread the love