ब्रेकिंग:- बैंक घोटाले में असम के पूर्व मुख्यमंत्री का बेटा गिरफ्तार

Spread the love

सीबीआई ने लगभग 25 वर्ष पुराने एक लोन घोटाले मामले में असम के पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के पुत्र अशोक सैकिया को गिरफ्तार किया है।सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि बार-बार तलब किये जाने के बाद भी अशोक अदालत में पेश नही हो रहे थे जिसके बाद उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद अशोक को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि अशोक को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।अशोक के बड़े भाई और असम में विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया ने बताया कि यह बहुत पुराना मामला है और अशोक ने लोन चुका दिया है परंतु बैंक ने अदालत को इसकी जानकारी नही दी है


Spread the love