उत्तराखण्डः लोहाघाट पहुंचे सीएम धामी! स्व. हयात सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढ़ांढस

Spread the love

चंपावत। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लोहाघाट पहुंचे। इस दौरान वह स्व. हयात सिंह महरा के परिजनों से मिले। बता दें कि बीते दिनों भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा के पिता हयात सिंह महरा का 72 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया था। स्वर्गीय हयात सिंह महरा भाजपा के संस्थापक सदस्य व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रह चुके हैं। मुख्यमंत्री धामी उनके गांव में ईजड़ा स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार जनों को गले लगाकर ढ़ाढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्व. महरा के जाने से पार्टी को क्षति हुई है, वे पार्टी के लिए एक स्तंभ रहे। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी व अन्य लोग शामिल थे।


Spread the love