बड़ी खबर:- रूस यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन से आज मुलाकात करेंगे ऑस्ट्रिया के चांसलर, युद्धविराम के लिए करेंगे प्रयास

Spread the love

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 46वां दिन है।दोनो देशों के बीच हालात लगातार गम्भीर होते जा रहे हैं। एक ओर तो दोनो देश बातचीत के लिए तैयार होने की बात कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ रूस ने हमलों में तेजी ला दी है।रूस की सेना अब यूक्रेन के दक्षिण हिस्से की तरफ बढ़ रही है। रूस ने तीन मिसाइलें दागी हैं जिसमें यूक्रेन का निप्रो एयरपोर्ट पूरी तरह से तबाह हो गया है।
बताया जा रहा है कि, जंग के हालात पूरी तरह से बने हुए हैं तो वहीं युद्ध रोकने की कोशिशों में आज ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर मॉस्को में पुतिन से मिलेंगे। कार्ल नेहमर बूचा का दौरा कर चुके हैं और यूक्रेन के नेताओं से मिल चुके हैं और अब युद्ध विराम की कोशिशों में अपनी बात आज पुतिन से कहने वाले हैं।


Spread the love