भगवंत मान ने राज्यपाल से मिलकर किया सरकार बनाने का दावा,16 मार्च को लेंगे शपथ

Spread the love

पंजाब। आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने, आज पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
एक औपचारिक बैठक में शुक्रवार को पार्टी ने उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया है। मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव में 16 मार्च को दोपहर 12.30 बजे होगा।
मालूम हो कि भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा चुनाव में धुरी सीट से 58 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की।शुक्रवार को मोहाली में हुई पार्टी के बैठक में उन्हें राज्य में आम आदमी पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया।
वहीं भगवंत मान ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद, पार्टी के विधायकों से अपने निर्वाचन क्षेत्रों में अधिक से अधिक समय बिताने के निर्देश दिया।


Spread the love