बड़ी खबर:- एमएलसी चुनाव से पहले भाजपा ने इस नेता को किया निष्काषित,जानिए क्या रहा कारण

Spread the love

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भाजपा का पूरा फोकस विधान परिषद चुनावों पर है।
मालूम हो कि 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 सीटों के लिए मतदान होना है,हालांकि इसमें से भाजपा ने 9 सीटों पर निर्विरोध जी हासिल कर ली है और बाकी 27 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए उसने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। वहीं, इस दौरान पार्टी को आजमगढ़-मऊ सीट पर अपने ही एमएलसी के कारण चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।इस वजह से भाजपा ने एमएलसी यशवंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्‍कासित कर दिया है।
यूपी विधान परिषद चुनाव में आजमगढ़-मऊ सीट से भाजपा ने अपने पूर्व विधायक अरुणकांत यादव को मैदान में उतारा है। वहीं, पार्टी के एमएलसी यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह भी बागी होकर मैदान में कूद गए हैं, इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर यशवंत सिंह के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की गयी है।


Spread the love