बड़ी खबर:-आप को पीछे कर भाजपा ने चंडीगढ़ नगर निगम में बनाया मेयर,निगम में जोरदार हंगामा

Spread the love

चंडीगढ़। चंडीगढ़ निकाय चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी आम आदमी पार्टी को भाजपा ने बड़ा झटका दे दिया है। भाजपा ने चंडीगढ़ नगर नियम मेयर पद पर कब्जा जमा लिया है।
बताया जा रहा है कि यहां भाजपा की सरबजीत कौर मेयर बन गई हैं। उधर आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया है और आम आदमी के पार्षद धरने पर बैठ गए हैं।
मालूम हो कि चंडीगढ़ निकाय चुनाव के दौरान बीजेपी ने 12 सीटें जीती थीं, जबकि आम आदमी पार्टी के खाते में 14 सीटें आई थीं,वही कांग्रेस से निकाले जाने के बाद देवेंद्र सिंह बबला अपनी नवनिर्वाचित पार्षद पत्नी हरप्रीत कौर बबला के साथ भाजपा में शामिल हो चुके हैं, जबकि बीजेपी की सांसद किरण खेर को भी एक वोट डालने का अधिकार है। इस तरह से बीजेपी के पास 14 वोट हो गए थे। बता दें कि भाजपा ने पूर्व पार्षद जगतार सिंह जग्गा की पत्नी सरबजीत कौर को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया था। वहीं आप ने अंजू कत्याल को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है,वहीं कांग्रेस चुनाव में शामिल नहीं हुई और मेयर पद के लिए प्रत्याशी का नामांकन लिए नहीं कराया।


Spread the love