उत्तराखण्ड ब्रेकिंग:- कांग्रेस के पदों से हटाए जाने के बाद किशोर के भाजपा में जाने की संभावना तो,एक भाजपा विधायक भी जा सकते हैं कांग्रेस में

Spread the love

उत्तराखण्ड। प्रदेश कांग्रेस के सभी पदों से हटाए जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने की संभावना बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि किशोर उपाध्याय पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए कल उन्हें कांग्रेस के सभी पदों से मुक्त कर दिया गया है, जिसके बाद अब यह अटकलें तेज हो गई है कि किशोर उपाध्याय 2 से 3 दिन में ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं।मालूम हो कि पिछले लंबे समय से किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने की अटकलें लग रही थी, परंतु खुद किशोर उपाध्याय ही इन अटकलों पर विराम लगा रहे थे।पिछले दिनों भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी से मुलाकात के बाद एक बार फिर किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने की अटकलों ने जोर पकड़ा था परंतु किशोर उपाध्याय ने ऐसी किसी भी संभावना से इंकार कर दिया था।
बताया जा रहा है कि प्रहलाद जोशी से किशोर उपाध्याय की है मुलाकात कांग्रेस नेतृत्व को नागवार गुजरी और जिसके बाद कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया है और अब 44 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद किशोर के भाजपा में जाने की प्रबल सम्भावनाये हैं।
वही यह खबर भी सामने आ रही है कि लैंसडाउन से भाजपा के विधायक दिलीप रावत कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हैं और उन्होंने दिल्ली में हरीश रावत से मुलाकात भी की है।जिसके बाद भाजपा विधायक के कांग्रेस में जाने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अपनी बहू अनुकृति गोसाई रावत के लिए लैंसडाउन सीट से टिकट की मांग कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि भाजपा आलाकमान ने उन्हें टिकट को लेकर आश्वासन भी दिया है, जिसके बाद वर्तमान भाजपा विधायक का टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है। जिससे नाराज होकर ही भाजपा विधायक के कांग्रेस में जाने की संभावना जताई जा रही है।इस बात की भी पूरी संभावना है कि एक मजबूत चेहरे के रूप में कांग्रेस दिलीप रावत को लैंसडाउन से प्रत्याशी बनाया सकती है।


Spread the love