फिर जागा स्टिंग प्रकरण का जिन्न, भाजपा की हरीश रावत को घेरने की कोशिश

Spread the love

उत्तराखण्ड। जैसे- जैसे विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के आरोप- प्रत्यारोप के दौर भी तेज होते जा रहे हैं।एक ओर जहां कांग्रेस महंगाई,भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की तैयारी में है वहीं भाजपा ने अब हरीश रावत के स्टिंग प्रकरण को फिर से उजागर करना शुरु कर दिया है।
भाजपा ने एक बार फिर से हरीश रावत के विधायक खरीदने की बात को बाहर निकालते हुए कहा कि हरीश रावत को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई हक नही है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा पर आरोप लगाने का कोई हक नही है।उन्होंने कहा कि भाजपा पर कोई आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को उन सवालों का जवाब देना होगा जब उसके मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से प्रदेश को लूटने की बात कही थी,जिसकी अभी भी CBI जांच चल रही है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जिस पार्टी के कण-कण में भ्रष्टाचार है वो ज़ीरो भ्रष्टाचार वाली सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है।


Spread the love