उत्तराखण्डः नदी में कूदी महिला! एसडीआरएफ ने बरामद किया शव, शिनाख्त में जुटा पुलिस महकमा

Spread the love

टिहरी। नई टिहरी से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां एक महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया, लेकिन तबतक महिला की मौत हो चुकी थी। फिलहाल मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना रविवार की है। महिला डोबरा-चांठी पुल पर पहुंची। उस वक्त पुल पर कोई नहीं था। दूर से लोगों ने महिला को पुल पर जाते हुए और पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगाते हुए देखा। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला झील में गिर चुकी थी। पुल से जहां पर महिला ने झील में छलांग लगाई, वही कुछ दूर आगे महिला का शव बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मृतक महिला की उम्र 40 वर्ष के लगभग है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।


Spread the love