नई दिल्ली। चांद पर सफल साॅफ्ट लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 का चांद की सतह पर सफर शुरू हो चुका है। इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद अब प्रज्ञान रोवर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (पूर्व ट्विटर) पर शेयर किया है। इस वीडियो में प्रज्ञान रोवर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर रहस्यों की खोज में ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के आसपास घूमता दिखाई दे रहा है। इसरो ने लिखा कि यहां क्या है नया? इसी की तलाश में प्रज्ञान रोवर ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के आसपास घूम रहा है। इससे पहले इसरो ने (पूर्व ट्विटर) पर चंद्रयान-3 से जुड़ा एक वीडियो जारी किया था, जिसमें लैंडर विक्रम से प्रज्ञान रोवर बाहर निकलता दिखाई दे रहा है।