बिग ब्रेकिंगः भोपाल का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मुख्तार मलिक की मौत! दो दिन पहले राजस्थान में हुए गैंगवार में हुआ था घायल, लिंक में पढ़ें मलिक का आपराधिक इतिहास

Spread the love

नई दिल्ली। भोपाल के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मुख्तार मलिक की राजस्थान में मौत हो गई। बताया जाता है कि गैंगस्टर मलिक दो दिन पहले राजस्थान में हुए गैंगवार में घायल हो गया था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने जब पुलिस को दी तो पुलिस ने उसे अस्पताल भर्ती कराया था। आज सुबह उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गैंगस्टर मलिक के खिलाफ कई थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार मुख्तार की राजस्थान के बंटी गैंग से गैंगवार हुई थी। दोनों गैंग के बीच भीमसागर बांध के कैचमेंट एरिया में मछली पकड़ने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों गैंग के बीच फायरिंग हुई। गैंगवार में मुख्तार गैंग के एक गुर्गे की मौत हो गई थी। वहीं, मुख्तार समेत उसका राइट हैंड विक्की वाहिद घायल था।

पुलिस के मुताबिक, भीमसागर बांध के नदी क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का ठेका भोपाल निवासी मुख्तार मलिक ने ले रखा है। मंगलवार देर रात मुख्तार मलिक 11 मजदूरों के साथ कांस खेड़ली के पास कम गहरे पानी में नाव से पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान गांव के रहने वाले मछुआरों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग होने लगी। फायरिंग होते ही नदी के अंदर नाव पलट गई।

बताया जाता है कि मुख्तार मलिक को भोपाल का डॉन भी कहते थे। जमीन से जुड़े विवादों को सुलझाना ही उसका मुख्य पेशा था। मुख्तार का भोपाल और आसपास के जिलों में प्रभाव था। मलिक उसकी तलाश में आए आईपीएस अफसर को थप्पड़ मारने के बाद चर्चा में आया था। इस घटना के बाद वह फरार हो गया था, हालांकि उसे जब पता चला कि उसे देखते ही गोली मारने के आदेश जारी हुए हैं तो उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

मलिक और उसके साथियों पर कोर्ट रूम में फायरिंग करने का भी केस था। उसे एक अन्य मामले में मौत की सजा भी सुनाई गई थी, हाईकोर्ट ने मौत की सजा जारी रखी थी जबकि सुप्रीम कोर्ट ने मलिक को बरी कर दिया था।


Spread the love