लुटेरी दुल्हनः गरीब परिवार की बेटी से ब्याह रचाना पड़ा भारी! शादी के अगले दिन लाखों का कैश और गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, सदमे में परिवार

Spread the love

नई दिल्ली। हरियाणा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लुटेरी दुल्हन ने शादी के अगले दिन ससुराल के माल पर हाथ साफ कर दिया। शादी के जश्न के बीच वह 1.5 लाख रुपये और जूलरी लेकर फरार हो गई। घटना बिलासपुर इलाके की है। घटना से लड़के के पिता सदमे में हैं क्योंकि वह लड़की को गरीब समझकर उसे सराहा दिया। सोचा था वह बेटे की अच्छी पत्नी बनेगी और अच्छी बहू साबित होगी मगर उसके अरमानों पर पानी फिर गया। मामले में पुलिस ने कहा कि महिला अपनी शादी के दूसरे दिन ससुराल से 1.5 लाख रुपये और जूलरी लेकर भाग गई। एक अधिकारी के अनुसार, अशोक नाम के एक शख्स ने अपने परिचितों और रिश्तेदारों को छोटे बेटे की शादी के लिए लड़की देखने का कहा था। इसके बाद उनके एक परिचित मनीष ने रिश्ते को लेकर मंजू और उसके एक साथी से मिलवाया। मंजू और उसके साथी ने कहा कि प्रीति नाम की लड़की से उनके बेटे की शादी की जा सकती है। वह अच्छी पत्नी और बहू बनेगी। मंजू और उसके साथी ने कहा था कि लड़की गरीब परिवार से है। वह दहेज नहीं दे पाएगी। लड़की ने भी कहा था कि उसके परजिन के पास पैसे नहीं है। उनकी बात सुनकर अशोक ने कहा था कि उन्हें दहेज की जरूरत नहीं है। उन्हें तो बस अच्छी बहू चाहिए। अशोक कुमार का कहना है कि लड़की मुझे और मेरे परिवार को पसंद आ गई। इसके बाद अशोक ने लड़की को एक लाख रुपये औऱ कुछ कपड़े दिए। 26 जुलाई को झज्जर कोर्ट में शादी संपन्न हुई। शादी के बाद प्रीति अपने ससुराल आ गई। घर में खुशियां छा गई। बहू के स्वागत में मंगल गीत गाए गए। घर में बहू भोज हुआ। जश्न का मौहाल था। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि घरवालों के होश उड़ गए। अगले दिन जब सुबह पति काम पर गया तो बहू घर के सारे गहने और रुपये लेकर फरार हो गई। परिवार को इस घटना से एक झटका लगा। उन्होंने मंजू से पूछा तो उसने कहा कि वह प्रीति से संपर्क करेगी हालांकि उसके साथी ने अशोक को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अशोक ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


Spread the love