नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को नयी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में 19 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किये। बहादुरी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और नवाचार की श्रेणियों में प्रत्येक में श्रेणी में एक, समाज सेवा की श्रेणी में चार, खेल की श्रेणी में बच्चों और कला एवं संस्कृति की श्रेणी में सात बच्चों को पुरस्कार मिले। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि यह पुरस्कार समारोह युवा उपलब्धि हासिल करने वालों की अद्भुत क्षमता और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का एक अवसर है। यह बच्चों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का भी एक अवसर है। उन्होंने उत्कृष्ट कार्यों के लिये सभी बच्चों की सराहना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि हमारे बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा है, बच्चों में समर्पण और कड़ी मेहनत से अपनी पहचान बनाने की अपार क्षमता होती है। उन्हें सही दिशा दिखाना हमारा कर्तव्य है, जिससे वे अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का सही उपयोग कर सकें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आज भारत के पास बड़ी संख्या में युवाओं के रूप में अमूल्य संसाधन है। यह संसाधन न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। हमें अपने युवाओं को प्रौद्योगिकी के उपयोग के लिये सक्षम बनाना होगा। उन्हें नवाचार और उद्यमिता के लिये प्रोत्साहित करना होगा, तभी वे इस तेजी से बदलती दुनिया में अपना सही स्थान बना पायेंगे।