बड़ी खबरः बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का बड़ा बयान! रोहिंग्या प्रवासियों को बताया बोझ, घर वापसी जरूरी

Spread the love

नई दिल्ली। रोहिंग्या प्रवासियों को लेकर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दस लाख से अधिक रोहिंग्या प्रवासी बांग्लादेश पर बोझ हैं। कहा कि रोहिंग्या प्रवासी बांग्लादेशी अपनी मातृभूमि लौट सकें इसके लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बात की जा रही है। कहा कि इस मामले में भारत प्रमुख भूमिका निभा सकता है। एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में शेख हसीना ने कहा कि उन्हें लगता है कि भारत समस्या के समाधान में अहम भूमिका निभा सकता है। हसीना ने कबूल किया कि बांग्लादेश में लाखों रोहिंग्याओं की मौजूदगी ने उनके शासन के लिए चुनौतियां खड़ी कर दी थीं। उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि ये हमारे लिए यह एक बड़ा बोझ है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में 11 लाख रोहिंग्या हैं। हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अपने पड़ोसी देशों से भी परामर्श कर रहे हैं, उन्हें भी कुछ कदम उठाने चाहिए ताकि वे घर वापस जा सकें। कहा कि उनकी सरकार ने मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए विस्थापित समुदाय की देखभाल करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि मानवीय आधार पर हम उन्हें आश्रय देते हैं और सब कुछ प्रदान करते हैं। लेकिन इस COVID के दौरान हमने सभी रोहिंग्या समुदाय का टीकाकरण किया। लेकिन वे यहां कब तक रहेंगे? इसलिए वे शिविर में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नशीले पदार्थों की तस्करी, महिला तस्करी में लिप्त होते हैं और ये दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसलिए जितनी जल्दी वे स्वदेश लौटते हैं यह हमारे देश के लिए और म्यांमार के लिए भी अच्छा है।


Spread the love