भविष्यवाणी:-अपने मूलांक से जानिए अपने आज के दिन के बारे में

Spread the love

मूलांक 1
आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। अपनी दिल की बात प्रेमी से कह दें। प्रोपर्टी डील होते-होते टल सकती है। यात्रा करनी पड़ सकती है।
मूलांक 2
आर्थिक लाभ के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। यात्रा में परेशानियां आ सकती हैं। व्यापार में उन्नति पाने के लिए नए विकल्प ढूढेंगे।
मूलांक 3
कार्यस्थल सहकर्मियों से अच्छा तालमेल बनाकर चलें। घर के साजो सामान में बदलाव लाएंगे। आर्थिक तौर पर नाखुश रह सकते हैं
मूलांक 4
आज किए गए नए कार्य आगे चल कर सफलता देंगे। पारिवारिक कलह और अनबन के कारण बेचैनी रहेगी। यात्रा में तबीयत खराब हो सकती है।
मूलांक 5
लव पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते है। निवेश करने के लिए उत्तम दिन, म्यूचुअल फंड आदि में इन्वेस्ट कर सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में दिक्कत आ सकती है।
मूलांक 6
किसी प्रकार की बहस से बचें, यह आगे जा कर घातक सिद्ध हो सकती है। शेयर सट्टे आदि से बचें नुकसान होने की संभावना है। सरकारी कामों में देर लगेगी।
मूलांक 7
सरकारी कामों में परेशानी बढ़ेगी, जिसका विकल्प आप ध्यान से ठंडे दिमाग से सोचें। पिता की सेहत ढ़ीली रह सकती है। कर्जों से मुक्ति मिल सकती है।
मूलांक 8
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नया घर खरीद सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। अगर कोई परिवार के सदस्य की सेहत खराब चल रही थी तो वह बेहतर होगी।
मूलांक 9
मित्र सहायक सिद्ध होंगे। आलस महसूस करेंगे, जिसके कारण कामों को टालेंगे। कार्यस्थल पर कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। नई डील हो सकती है।


Spread the love