भविष्यवाणी:- अपने मूलांक से जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Spread the love

मूलांक 1
आर्थिक संकट पिता के सहयोग से दूर हो जाएगा। परिवार के सहयोग से पति-पत्नी के बीच अनबन खत्म हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे।
मूलांक 2
नौकरी में तबादला हो सकता है। स्वास्थ्य कारणों से आप परेशान रह सकते हैं। अटके हुए सरकारी काम गति पकड़ सकतें हैं और साथ ही आपको लाभ भी प्रदान कर सकते हैं।
मूलांक 3
भाई-बहन से अनबन होने की आशंका है। प्रेम विवाह के लिए तैयार होने के साथ-साथ अपनी कुण्डली मिलान भी करवा लें।
मूलांक 4
व्यापार या नौकरी से लाभ अर्जित होगा। धन की बढ़ोतरी होने के योग बनते नजर आ रहें हैं। आप के आकर्षण और बुद्धि का लोग आज लोहा मानेगे। अचानक कोई बड़ी घटना घट सकती है।
मूलांक 5
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा है। उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज में एडमीशन या प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, इन मामलों में दिन आपके लिए अनुकूल है। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है।
मूलांक 6
आज आप किसी काम को लेकर भ्रम की स्थिति में रहेंगे। आज के दिन व्यापारियों पर आलस्य हावी रह सकता है, साथ ही आपको व्यापार के लिए योजनाएं बनानी चाहिए।
मूलांक 7
अधिक कामकाज के चलते आज शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। परिवार में अशांति का माहौल बना रहेगा। कड़ी मेहनत के बाद भी दिन आपके पक्ष में नहीं रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्ति का योग बनता नजर आ रहा है।
मूलांक 8
आज कानूनी अड़चन समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में रुका हुआ कार्य पुनः शुरू हो सकता है। अपने प्रेम के रिश्ते के बारे में आप अपने घरवालों को बता सकते हैं।
मूलांक 9
किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से जरूर पढ़ लें। कामकाज को लेकर परिस्थितियां अनुकूल होंगी।


Spread the love