![](https://expose24x7india.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
लालकुआं। लालकुआं में आज 75 वां गणतंत्र दिवस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 34वीं वाहिनी भारत तिब्बत पुलिस बल (आईटीबीपी) कैम्प में कमांडेड सुरेन्द्र सिंह ने झंडारोहण कर आईटीबीपी के जवानों की सलामी ली। इस दौरान परेड ग्राउंड में हिमवीर जवानों ने अपने जज्बे को दर्शाया। इस मौके पर कई रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कमांडेड ने जवानों को संबोधित करते हुए 75 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों की सराहना की। इस अवसर पर 34 वीं वाहिनी आईटीबीपी के द्वितीय कमान राजेश कुमार जोशी ने कहा कि आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जवानों ने अपने साहस का परिचय देने के साथ देश सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।