यूपी में आंगनबाड़ी में निकलीं बंपर भर्तियां, करें आवेदन

Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती चल रही है। यूपी के गोरखपुर, फर्रुखाबाद, कासगंज, मथुरा समेत कई जिलों में आगंनबाड़ी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इन जिलों में आंगबाड़ी वर्कर, मिनी आंगबाड़ी वर्कर और आंगबाड़ी हेल्पर के लिए भर्ती की जा रही है। आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान से यूपी सरकार अलग अलग जिलों में 53,000 आंगनबाड़ी वर्क्स की नियुक्ति कर रही है, जिसका नोटिस पहले ही जारी किया गया था। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने कि लिए पढ़ाई की बात करें तो कक्षा 5वीं पास महिला आंगबाड़ी हेल्पर के पद पर आवेदन कर सकती हैं। जबकि किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास महिलाएं आंगबाड़ी वर्कर और मिनी आंगबाड़ी वर्कर के पद के लिए आवेदन कर सकती हैं। नए उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा कम से कम 21 और अधिकतम 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि पूर्व आंगनबाड़ी हेल्पर या आंगनबाड़ी वर्करों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 21 और अधिकतम 50 साल है। जिलों में आवेदन की आखिरी तारीख की बात करें तो मैनपुरी में 17 सितंबर 2021 तक, इटावा में 17 सितंबर 2021 तक, खेरी में 24 सितंबर 2021 तक, मथुरा में 27 सितंबर 2021 तक, कासगंज में 30 सितंबर 2021 तक, गोरखपुर में 04 अक्टूबर 2021 तक, फर्रुखाबाद में 04 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।


Spread the love