राष्ट्रीय खेलों से उत्तराखंड में खेल ढांचा और सांस्कृतिक पहचान को मिला विस्तार

Blog
 Image

उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासतों को आगे बढ़ाने में खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज थौलधार सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा आयोजित प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ऐसे महोत्सव को बच्चों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हे एक मंच प्रदान करते है। उन्होने कहा कि देवभूमि में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया गया जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आये खिलाड़ियों में अपनी उच्च खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ ही यहा की सांस्कृति को भी करीब से देखा और यहां से एक एम्बेस्डर के रूप में प्रस्थान कर संास्कृति का प्रचार प्रसार कर रहे है।श्री धामी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी भी देश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे है। जिसका सकारात्मक प्रभाव आज हर गांव में भी देखा जा रहा है। उन्होने कहा प्रदेश में श्रद्धालुओं एवं पर्यटको को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। श्री धामी ने कहा कि उनके कार्यकाल में भाजपा सरकार ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। श्री धामी ने कहा कि सरकार के प्रयासों से अब विदेशों में वर्षो से रह रहे प्रवासी वापस देवभूमि लौटकर राज्य के विकास में अपना सहयोग प्रदान करने लगे हैं। श्री धामी ने कहा राज्य में किसानों की आय बढ़ाने में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इतना ही नही बेरोजगार युवाओं को रोजगार अवसर प्रदान करने में भी अग्रणीय रहे। उन्होने कहा राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए जीरो टोलरेंस की नीति पर कार्य कर रहे है। जिसके तहत भ्रष्टाचार में लिप्त मगरमच्छों को सलाखों के पीछे बन्द करने का काम किया। इससे पूर्व धामी ने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजन स्थल पर लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण किया और भगवान नागराजा मन्दिर में विधिवत पूजा अर्चना की।