बड़ी खबरः इंडोनेशिया में भूकंप के झटकों से डोली धरती! रिक्टर स्केल पर 6.9 रही तीव्रता, दहशत में लोग

Spread the love

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में भूकंप आने की खबर सामने आई है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 बताई जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। वहीं यूएसजीएस की रिपोर्ट में इसकी तीव्रता 7.1 बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय समयानुसार सुबह 11ः53 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के बांदा शहर में बताया जा रहा है। भूकंप के झटके सौमलाकी शहर में भी महसूस किए गए हैं। बता दें कि इससे पहले पिछले साल नवंबर में जावा में 5.6 की तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। इसमें 602 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 2004 में सुमात्रा में 9.1 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया। इसमें 2.30 लाख लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से अकेले इंडोनेशिया में 1.70 लाख लोगों की मौत हुई।


Spread the love