डिलीवरी के कुछ ही देर बाद प्रसूता की मौत! परिजनों ने डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

Spread the love

चमोली में बीती रात एक प्रसूता की डिलीवरी के कुछ ही देर बाद महिला की माैत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। वहीं, नवजात को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उसे श्रीनगर रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, रविता देवी पत्नी कविराज वाल्मीकि को प्रसव पीड़ा होने पर बीती शाम करीब जिला अस्पताल गोपेश्वर में में भर्ती किया गया था। सुबह करीब छह बजे डिलीवरी के कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भर्ती करने से लेकर प्रसव होने तक कोई डॉक्टर नहीं आया। प्रसव के बाद एक डॉक्टर आए थे, उन्होंने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया और कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।


Spread the love