उत्तराखंड: दस फरवरी को रामलला के दरबार में हाजिर लगाएंगी धामी सरकार

Spread the love

अयोध्या धाम में बने प्रभु श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पूरी कैबिनेट के साथ 10 फरवरी को हाजिरी लगाने वाले हैं। सीएम धामी ने पहले अपनी कैबिनेट के साथ 2 फरवरी को अयोध्या धाम जाने की योजना बनाई थीं लेकिन मंदिर में अधिक संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को देखते हुए दर्शन की तिथि को आगे बढ़ाया गया है। वही देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपना अयोध्या धाम का दौरा स्थगित कर दिया है।

भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के बाद से देश भर से लाखों की संख्या में प्रतिदिन भक्ति दर्शन करने पहुंच रहे हैं, तो वहीं रामलला के दर्शन के लिए देश भर से नेता भी आ रहें हैं। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2 फरवरी अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या धाम जाकर राम लला के दर्शन करने की योजना बनाई थीं। लेकिन प्रतिदिन लाखों की संख्या में पहुंच रहें श्रद्धालुओं को देखते हुए प्लान बदल दिया है, और अब 10 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप में बिराजे रामलला दर्शन के लिए बड़ी संख्या में देश भर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, ऐसे समय में अगर हम जाएंगे तो व्यवस्था बनाने में काफी दिक्कत होंगी। इसलिए हमने 02 फरवरी की जगह अब 10 फरवरी को अयोध्या धाम जाकर रामलला के दर्शन करेंगे।


Spread the love