बड़ी खबरः बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट पर हमला! पहचानी नहीं जा रही शक्ल, पुलिस महकमा जांच में जुटा

Spread the love

नई दिल्ली। बिग बॉस तमिल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। साउथ एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट वनिता विजयकुमार पर देर रात हमला हुआ है और उन्हें शक है कि ‘बिग बॉस तमिल’ सीजन 7के बेदखल कंटेस्टेंट एक्टर प्रदीप एंटनी के फैन ने ये हमला किया है। 43 साल की एक्ट्रेस वनिता विजयकुमार ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट से चोट के निशान वाली फोटो को भी शेयर किया है। इसमें देख सकते हैं कि चोट लगने के कारण एक्ट्रेस का चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा है। उनकी आंखें सूजी हुई हैं। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने हमले की जानकारी दी और एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, ‘बुरी तरह से हमला हुआ। भगवान जानता है किसने किया। प्रदीप एंटनी के सपोर्टर ने किया। बिग बॉस तमिल 7 का रिव्यू खत्म किया था। डिनर के लिए गई और कार पार्किंग में गई वहां काफी अंधेरा था। एक आदमी कहीं से आया और कहा लाल कार्ड कुडुक्रीनगला।’ वनिता ने एक और ट्वीट किया और बताया कि वो दर्द में थीं। उनके चेहरे से खून बह रहा था। शख्स उन्हें मारकर भाग गया था। वो चिल्ला रही थीं। रात के 1 बजे के आसपास कोई नहीं था। उन्होंने अपनी बहन को नीचे बुलाया। बहन ने इस घटना की जानकारी पुलिस को देने के लिए कहा तो वनिता ने जवाब दिया कि उनका भरोसा इन सबसे उठ चुका है। एक्ट्रेस ने ट्रीटमेंट करवाया। वो हमलावर को पहचानने में असफल रहीं। वो अभी काम से ब्रेक ले रही हैं। उनकी कंडिशन काम करने की नहीं है।


Spread the love