बड़ी खबरः भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब घर बैठे कर सकेंगे माता वैष्णो देवी के लाइव दर्शन, उपराज्यपाल ने शुरू की सेवा

Spread the love

नई दिल्ली। नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भक्तजन अब वो घर बैठे माता वैष्णो देवी के लाइव दर्शन कर सकेंगे। आज अष्टमी के मौके पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस सेवा की शुरूआत की है। इस नई सुविधा को लेकर अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा की और भक्तों के लिए ‘लाइव दर्शन’ सुविधा शुरू की। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) के अध्यक्ष सिन्हा ने रूपा प्रकाशन द्वारा माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा पर छापी गई किताब ‘शक्ति पर भक्ति’ का भी विमोचन किया। सिन्हा ने एसएमवीडीएसबी की वेबसाइट पर ‘लाइव दर्शन’ सुविधा और एक द्विभाषी चैटबॉट लॉन्च किया और उसे भक्तों को समर्पित किया। लाइव दर्शन की सुविधा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अब उपलब्ध है। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की व्यापक सुविधा के लिए यह पहल की गई है। इसके अलावा, तीर्थयात्रियों को प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक द्विभाषी इंटरैक्टिव चैटबॉट ‘शक्ति’ विकसित किया गया है, जो तीर्थयात्रियों से मिले प्रश्नों और शिकायतों के समाधान के लिए 24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा को आगे बढ़ाता है।


Spread the love