बिग ब्रेकिंगः गृहमंत्री शाह ने अखिलेश से पूछे सवाल! पांच सालों में कितने दिन विदेश में रहे, महामारी के समय कहां थे आप

Spread the love

लखनऊ। गृहमंत्री अमित शाह आज लखनऊ के दौरे पर हैं। यहां पहुंचने पर भाजपाईयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गृहमंत्री शाह ने डिफेंस एक्सपो ग्राउण्ड पर 1.50 करोड़ नए नए सदस्य जोड़ने के अभियान का शुभारंभ किया। वहीं सभा को सम्बोधित करते हुए शाह ने विपक्षी पार्टियों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा का खेल चलता था, और इनके इसी खेल ने पूरे उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। गृहमंत्री शाह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सवाल पूछते हुए कहा कि अखिलेश बताएं वह पांच साल में विदेश कितने दिन रहे। कोरोना और बाढ़ में वह कहां थे। कहा कि प्रदेश की योगी सरकार कोरोना और आपदा के समय 24 घंटे काम कर रही थी, लेकिन विपक्षी पार्टियांे के लोग घरों में दुबके पड़े थे। कहा कि अखिलेश ने शासन खुद के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए किया है। कहा कि अखिलेश एंड कंपनी 2014, 2017 में हमें ताने मारती थी कि मंदिर वहीं बनाएंगे तिथि नहीं बताएंगे। अखिलेश बाबू हमने तो नींव भी बना दी। आपने तो 5 हजार रुपए का चंदा देने से भी चूक गए। उनकी सरकार में कार सेवकों पर गोलियां चलीं। इससे पूर्व शाह के यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपाईयों द्वारा जोरदार तरीके से उनका स्वागत किया गया। बता दें कि अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत भाजपा भी मैदान में पूरे जोर-शोर से काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार सभाएं कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। वहीं विपक्षी पार्टियां मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए सरकार की नीतियों को गलत ठहराने में लगे हुए हैं।


Spread the love