आम आदमी पार्टी ने उत्तराखण्ड की धामी सरकार पर बोला हमला, कहा 100 दिन का कार्यकाल रहा निराशाजनक

Spread the love

देहरादून। मसूरी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने प्रदेश सरकार द्वारा उपनल और आशा वर्करों के साथ ग्राम प्रधानों के मानदेय में वृद्धि करने नाम पर बरगलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 100 दिन पूरे हो गए हैं परंतु 100 दिन में धामी सरकार पूरी तरीके से बेकार साबित हुई है। उन्होंने कहा कि धामी पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत उनके नक्शे कदम पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पूर्व के दो मुख्यमंत्री जीरो वर्क मुख्यमंत्री साबित हुए उसी तरीके से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जीरो वर्क मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं मात्र घोषणाओं पर घोषणाएं कर रहे हैं परंतु 100 दिन पर धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपनल, आशा वर्कर के साथ ग्राम प्रधानों के मानदेय बढ़ाए हैं वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्ज में डूबी हुई है प्रदेश के कई ऐसे विभाग गए जिनको कई महीनों से तनख्वाह और पेंशन नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी चाहे कुछ भी बोलने वह हर मोर्चे पूर्ण रूप से विफल साबित हो रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार भ्रष्टाचार महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। पूरे प्रदेश को सरकार ने ठेके पर दे दिया है इसे युवाओं का लगातार शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा पुष्कर सिंह धामी को लाये थे कि जो पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत ने सरकार में रायता फैला दिया था उसको समेटना था परंतु यह रायता समेटना भाजपा के बस का नहीं है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा द्वारा फैलाए गए रायते को मात्र आम आदमी पार्टी की साफ कर सकती है और आप 2022 का इंतजार कर रही है जब जनता के सहयोग से प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और प्रदेश में भाजपा द्वारा फैलाए गए रायते के साथ भ्रष्टाचार, बेरोजगारी महंगाई को खत्म करेगी।


Spread the love